स्टेशन रोड में छापेमारी, 4 दुकानों से वसूला सात सौ जुर्माना
कोडरमा, जून 22 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त के आदेश एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने सोमवार को स्टेशन रोड क्षेत्र में जांच की। जांच अभियान के दौरान कुल 15 दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 4 दुकानों में खुला सिगरेट एवं गुटखा बेचते पाए जाने पर कुल 700 रुपये का जुर्माना वसूला गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने दुकानदारों को बताया कि खुला सिगरेट एवं तंबाकू उत्पाद बेचना कोटपा कानून का उल्लंघन है। उन्होंने सभी दुकानदारों को निर्देश दिया कि सरकारी कार्यालय, विद्यालय, अस्पताल आदि के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं करें तथा निर्धारित चेतावनी संबंधी पोस्टर प्रदर्शित करें। अभियान के दौरान ठेला एवं खोमचा पर बेची जा रही खाद्य सामग्रियों की भी जांच की गई। सभी विक्रेताओं को शीघ्र खाद्य लाइसेंस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.