हाजीपुर, जून 4 -- भगवानपुर। संवाद सूत्र स्टेशन रोड भगवानपुर में जलजमाव की समस्या का समाधान अबतक नहीं हुआ है। जलजमाव की समस्या को लेकर कुछ माह पहले आमलोगों, प्रशासनिक पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों के बीच कहासुनी हुई थी। बीते साल स्थानीय विधायक ने पानी निकासी के लिए अस्थायी रूप से टैंकर की व्यवस्था किए थे। इसको लेकर स्थानीय दुकानदारों से कहा सुनी भी हुई थी। इसके बावजूद आज भी जलजमाव की समस्या जस की तस बनीं हुई है। बीते सप्ताह हुई बारिश का जमा पानी से सड़क झील बन गया है। इतना ही नहीं एक दिन की हुई बारिश का पानी कई दिनों तक सड़क पर जमा रहता हैं। जिसके कारण राहगीरों के साथ आसपास के दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्ञात हो की उक्त सड़क मार्ग एनएच-22 भगवानपुर अड्आ चौक से रेलवे-स्टेशन जाने वाली सड़क भगवानपुर का ही नहीं, प्रखंड ...