प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 21 -- प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग की लिंक स्टेशन रोड के एक किनारे पर डंप मोरंग, गिट्टी से यातायात प्रभावित हो रहा है। भवन निर्माण के लिए डंप सामाग्री को नहीं हटाने से सुबह से शाम तक राहगीरों को जाम की समस्या से परेशानी हो रही है। हाईवे से स्टेशन तिराहे तक सुगम यातायात के लिए 400 मीटर तक डिवाइडर युक्त सड़क है। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन की ओर जाने वाले मार्ग पर करीब 100 मीटर तक कई दिनों से भारी मात्रा में गिट्टी, मोरंग डंप की गई है। बीच सड़क तक फैली गिट्टी, मोरंग की वजह से इन दिनों सुबह से शाम तक जाम की समस्या से राहगीरों को परेशानी हो रही है। इसी मोहल्ले में भवन निर्माण के लिए गिट्टी व मोरंग डंप की गई है। सड़क तक गिट्टी, मोरंग डंप करने वाले लोगों के खिलाफ नगर पालिका कार्रवाई नहीं कर रही है। शहर की प्रमुख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.