अमरोहा, जून 15 -- अमरोहा, संवाददाता। शहर में रविवार सुबह स्टेशन रोड पर स्पेयर पार्ट्स की दुकान में अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। घटना के पीछे शार्ट सर्किट प्रमुख कारण माना जा रहा है। अग्निकांड में लाखों का नुकसान होने का अनुमान है।शहर के मोहल्ला मुल्लाना निवासी अबसार सिद्दीकी की स्टेशन रोड पर स्पेयर पार्टस की दुकान हैं। शनिवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। बिजली सप्लाई भी बंद कर दी थी। रविवार सुबह लगभग छह बजे उनकी दुकान में एकाएक ही आग लग गई। मिनी स्टेडियम में व्यायाम करने आने वाले लोगों ने दुकान से लपटें उठती देखीं तो शोर मचाया। दुकान धू-धू कर जल रही थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे तथा मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी भी आ गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...