सिद्धार्थ, फरवरी 12 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। नगर पालिका सिद्धार्थनगर की ओर से सब्जी विक्रेताओं को आवंटित की गई दुकानों के बावजूद स्टेशन रोड पर अतिक्रमण कर दुकानें लगाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मोहल्ला पूरब पड़ाव के निवासियों ने बुधवार को एसडीएम सदर को शिकायती पत्र देकर सड़क जाम की समस्या से निजात दिलाने व दोषी दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि नगर पालिका की ओर से सब्जी विक्रेताओं को सब्जी मंडी में दुकानें आवंटित की गई थीं, लेकिन एक-दो विक्रेताओं को छोड़कर अधिकांश दुकानदारों ने अपनी आवंटित दुकानें अन्य लोगों को किराए पर दे दी है और स्वयं तिराहे से स्टेशन रोड तक सड़क किनारे अतिक्रमण कर सब्जी बेच रहे हैं। इससे स्टेशन रोड पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है और आमजन को परेशानी उठानी पड़त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.