बिजनौर, मार्च 15 -- स्योहारा। स्टेशन रोड पर लंबे समय से खराब पड़ी सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत होने से स्थानीय लोगों में संतोष का माहौल है। नगर पालिका परिषद की ओर से कराए जा रहे इस निर्माण कार्य का निरीक्षण स्वयं पालिका अध्यक्ष फैसल वारसी कर रहे हैं। यह सड़क पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में थी। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती थी, जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें उठानी पड़ती थीं। स्थानीय नागरिक लगातार इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। नगर पालिका परिषद द्वारा अब इस सड़क के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। अध्यक्ष फैसल वारसी मौके पर पहुंचकर कार्य की निगरानी कर रहे हैं और अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.