बक्सर, अप्रैल 10 -- परेशानी ढ़लाई किये जाने वाले स्थानों को दोनों तरफ से पत्थर रख दिया हर दिन सड़क जाम होने से अभिभावकों की परेशानी बढ़ गई है फोटो संख्या- 09, कैप्सन- शुक्रवार को डुमरांव स्टेशन रोड में जाम में खड़ी गाड़ियां। डुमरांव, निज संवाददाता। नगर की मुख्य सड़क स्टेशन रोड को जाम से छुटकारा नहीं मिल रहा है। बता दें कि स्टेशन रोड में मरम्मत का कार्य लगाने को लेकर जगह-जगह गड्ढों की खुदाई की गई है। खुदाई से लगभग आधा दर्जन स्थानों पर ट्रैफिक वन-वे हो जा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी राज हाईस्कूल से लेकर प्रखंड कार्यालय तक रहती है। इसका मुख्य कारण है, महरौरा के पास दो स्थानों पर गड्ढे की खुदाई कर पीसीसी की ढलाई करना है। ढ़लाई किये जाने वाले स्थानों को दोनों तरफ से पत्थर रख दिया गया कि उस पर वाहन नहीं चढ़ जाए। शुक्रवार को सुबह 11 बजे से जाम ल...