स्टेशन रोड को जलजमाव से नहीं मिल रही मुक्ति
बक्सर, मई 15 -- डुमरांव। नगर के मुख्य सड़क स्टेशन रोड को जलजमाव से मुक्ति नहीं मिल रही है। राज हाईस्कूल के पास जलजमाव होने से पैदल चलने वाले यात्रियों के साथ स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टेम्पों और बस पकड़ने के लिये रोड पार करने के समय दुर्घटना का भय बना रहता है। इसकी शिकायत नप से करने के बाद भी एनएच का रोड बताकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। नगरवासियों की मांग है की जनहित को देखते हुए रोड से जलजमाव को दूर किया जाए। यह भी पढ़ें- फेल हुआ डुमरांव का ड्रेनेज सिस्टम, मानसून की बारिश में डूब जाएगा शहर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.