चंदौली, जनवरी 7 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर बुधवार को रेलवे सुरक्षा बल ने माघ मेला के मद्देनजर जागरूता अभियान चलाया। अभियान के दौरान किसी अपरचित से खाद्य सामग्री ग्रहण न करने के साथ ही इलेक्ट्रीक हीटर आदि के प्रयोग न करने की अपील की गई। किसी संभावित घटना या अप्रिय बस्तु, संदिग्ध व्यक्ति के दिखने पर हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देने की बात कहीं गई। ताकि समय रहते त्वरित कार्रवाई किया जा सकें। जंक्शन पर बुधवार को प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में माघ मेला में आने जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यात्रियों को जागरूक किया गया। अपील किया गया कि रेलवे परिसर या ट्रेनों के अंदर धूप,अगरबत्ती,कपूर आदि न जलाएं इससे आग लग सकती है। साथ ही ठंड के मौसम को देखते हुए जानकारी के अभाव में हीटर, इलेक्ट्रिक केतली आदि का ...