बोकारो, फरवरी 28 -- शनिवार को बोकारो रेलवे स्टेशन के नए मैनेजर का संतोष कुमार नायक को मेंस कांग्रेस ने सम्मानित किया। मेंस कांग्रेस के राजन उपाध्याय ने बताया कि नए स्टेशन मैनेजर कर्मियों के साथ बेहतर सामजंस्य बैठाकर काम करेंगे। वहीं उन्होंने पूर्व एसएमआर एके हलधर को भी याद किया। कहा कि उन्होंने सेवानिवृति से पूर्व स्टेशन में कई बदलाव देखे और हमेशा अच्छा काम किया। आशा है एसएम संतोष कुमार नायक भी बोकारो रेलवे स्टेशन को नई उचाईयों तक ले जाएंगे। मौके पर रेलवे इंस्टिट्यूट के सेक्रेटरी सुब्रत शाह, आशित बनर्जी, परिचालन विभाग के प्रदीप कुमार भौमिक, सुभाष कुमार महतो, बाबू भट्टाचार्य, सीपी पांडेय व बोकारो रेलवे स्टेशन के रेलकर्मी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.