स्टेशन में सात माह बाद फिर से एरिया अफसर की तैनाती
भागलपुर, सितम्बर 13 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। सात माह से खाली चल रहे एरिया ऑफिसर के पद पर पिंटू प्रसाद को सियालदह से भेजा गया है। फरवरी में तत्कालीन एरिया आफिसर प्रवीण कुमार का तबादला आसनसोल मंडल के अंडाल में कर दिया गया था। एरिया आफिसर से पहले यहां एरिया मैनेजर का पद हुआ करता था। अगस्त 2024 में एरिया मैनेजर का पद समाप्त कर सचिन कुमार को डीओएम बनाकर मालदा भेजा। जिसके बाद मालदा के एएमओ प्रवीण कुमार को एरिया ऑफिसर बनाकर भागलपुर भेजा गया था। मालदा मंडल का सबसे बड़ा स्टेशन होने के चलते एरिया ऑफिसर के पद पर दोबारा पोस्टिंग की गई है। भागलपुर जैसे बड़े स्टेशन पर अब भी स्टेशन डायरेक्टर का पद खाली चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.