स्टेशन में ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत
उरई, मई 30 -- कालपी। संवाददाता रेलवे स्टेशन कालपी में 50 वर्षीय अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की जीआरपी के द्वारा शिनाख्त कराई गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।शनिवार की दोपहर को रेलवे स्टेशन कालपी ट्रैक में ट्रेन की चपेट में आकर एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पाकर जीआरपी चौकी इंचार्ज संजना सिंह,हेड कांस्टेबिल सुशील कुमार, सिपाही अशोक कुमार, आशीष सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। तथा दुर्घटना स्थल का जायजा लिया। जीआरपी चौकी इंचार्ज ने मृतक की शिनाख्त करने में जुट गई। मृतक की शिनाख्त चुन्ना पुत्र महबूब निवासी मोहल्ला मिर्जा मंडी कस्बा कालपी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करने के लिये भेज दिया है। चुन्ना के मौत की खबर जब घर में पहुंची तो मुहल्ले में शोक छा गया। घरवालों का रोल रोक बुरा हाल हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.