स्टेशन में कर्मचारी ग्रीवांस कैंप आयोजित
फतेहपुर, जून 24 -- फतेहपुर, संवाददाता। रेलवे कर्मचारियों और पेंशनरों की समस्याओं के निस्तारण के लिए रेलवे स्टेशन में विशेष कर्मचारी ग्रीवांस कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों व पेंशनरों ने होने वाली समस्याओं से सम्बंधित प्रार्थनापत्र दिए जिस पर कई का मौके पर निस्तारण किया जबकि शेष को विभागाध्यक्षों को प्रेषित किया जाएगा। प्रयागराज मंडल कार्मिक विभाग द्वारा स्टेशन प्रांगण में चीफ वेलफेयर इंस्पेक्टर बैजनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में हिमांशू श्रीवास्तव, पवन कुमार, ओमप्रकाश सिंह की टीम द्वारा कर्मचारियों और पेंशनरों की समस्याओं को सुना गया। बताते हैं कि इस दौरान आने वाली करीब 40 शिकायतों के सापेक्ष 33 का मौके पर निस्तारण कराया गया। शिविर के दौरान मेडिकल सुविधा के लिए बनाए जाने वाले मेडिकल उम्मीद कार्ड के बारे में जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.