उरई, अप्रैल 9 -- कालपी, संवाददाता। राजकीय रेलवे पुलिस चौकी कालपी के तत्वावधान में जीआरपी चौकी इंचार्ज महिला सब इंस्पेक्टर संजना सिंह की अगुवाई में महिलाओं तथा छात्राओं की मौजूदगी में मिशन शक्ति 05 के द्वितीय चरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य श्रवण कुमार शुक्ला समेत शिक्षाविदों तथा छात्राओं ने हिस्सा लिया।रेलवे स्टेशन कालपी के जीआरपी चौकी के प्लेटफार्म में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज के मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत राजकीय आईटीआई कालपी के महिला प्रशिक्षार्थियों को महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक कर पम्पलेट वितरण किये। परिसर में जगह जगह पोस्टर चस्पा किये गये। कार्यक्रम में चौकी इंचार्ज संजना सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि शासन द्वारा चलाये जा...