बलिया, जनवरी 30 -- फेफना, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्रीय संघर्ष समिति के नेतृत्व पर क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार को रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपा। इसके बाद उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस का फेफना में ठहराव सुनिश्चित होने पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार भी किया। इससे पहले लोगों ने नारेबाजी करते हुए फेफना बाजार का भ्रमण किया। समिति के संयोजक जनार्दन सिंह ने कहा कि फेफना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक अगस्त 2024 से प्रारंभ रेल आंदोलन 41 दिनों बाद 10 सितंबर 2024 को समझौते के बाद समाप्त हुआ। समझौता के तहत उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस का फेफना में ठहराव सुनिश्चित हुआ है। हालांकि अभी कई अन्य मांगों को पूरा किया जाना शेष है। मांग किया कि प्लेटफार्म नंबर एक के बाहर टिकट खिड़की एवं यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण करते हुए आरक्षण ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.