प्रयागराज, अक्टूबर 26 -- रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की स्टेशन मास्टर भर्ती के लिए मंगलवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। इस भर्ती में देशभर में 1265 पद भरे जाएंगे। आरआरबी प्रयागराज के हिस्से में 112 पद आए हैं। इनमें उत्तर मध्य रेलवे के 104 और उत्तर रेलवे के आठ पद शामिल हैं। आवेदन 27 अक्तूबर से 25 नवंबर तक किए जा सकेंगे। स्टेशन मास्टर भर्ती में इस बार कई अहम बदलाव किए गए हैं। पहली बार इस पद पर भर्ती गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) से अलग स्वतंत्र रूप से आयोजित की जा रही है। इसके साथ ही न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से बढ़ाकर 20 वर्ष कर दी गई है। यह भी पढ़ें- JOBS: रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने का मौका, 1250 पदों पर कल से आवेदन शुरू, तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स अभ्यर्थियों की उम्र की गणना एक जनवरी 2027 के आधार पर होगी। देशभर में पदों के ...