पीलीभीत, मई 3 -- बारह पत्थर चौराहे से स्टेशन को जाने वाले मार्ग पर निकलना खतरों से खाली नहीं है। यहां बनवायी जा रही सड़क पर पत्थर डाल दिए गए हैं। जिससे आवागमन बाधित है। तो वहीं लोगों की बाइकें व साइकिलें पत्थरों पर फिसलकर गिर जाती हैं। जिससे लोग घायल हो रहे हैं। बीसलपुर में बारह पत्थर से स्टेशन को जाने वाले मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। ठेकेदार के द्वारा पत्थर डाल दिया गया है। जबकि मार्ग को बंद नहीं किया गया है। जो भी लोग अपना वाहन लेकर इस मार्ग से जाते हैं। पत्थर उछलकर लोगों लगते हैं। बाइकें व टुकटुक पत्थरों में फंस जाते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे व लोग पत्थरों से घायल हो रहे हैं, लेकिन सड़क का निर्माण कछुआ गति से कराया जा रहा है। जिससे लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...