कौशाम्बी, नवम्बर 16 -- सिराथू रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले एक मार्ग को अब बैरिकेडिंग कराते हुए बंद कराया जा रहा है। इससे यात्रियों को समस्या का सामना आने वाले दिनों में करना होगा। इसे लेकर स्थानीय लोगों में जहां नाराजगी देखने को मिल रही वहीं व्यापारियों ने रविवार को रेलवे प्रशासन के इस कार्य का पुरजोर विरोध किया। सिराथू रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के दो प्रमुख मार्ग हैं। पहला मार्ग सैनी की ओर से आता है, जिससे कड़ाधाम, अझुवा, दारानगर, देवीगंज, गुलामीपुर समेत लगभग 80 गांव के लोग स्टेशन पहुंचते हैं। दूसरा मार्ग सिराथू-मंझनपुर रोड से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू होकर जाता है। इसका उपयोग सिराथू, करनपुर, उदिहीन बुजुर्ग, रामपुर धमावां सहित लगभग 40 गांवों एवं फतेहपुर के धाता बॉर्डर के आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों लोग रेलवे स्टेशन पहुंचने में कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.