लातेहार, जून 21 -- छिपादोहर, प्रतिनिधि। तीसरी रेल लाइन विस्तार परियोजना के तहत छिपादोहर और हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन को हटाए जाने की चर्चा से चिंतित क्षेत्र के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने चतरा सांसद कालीचरण सिंह को ज्ञापन सौंपकर दोनों स्टेशनों को यथावत रखने की मांग की। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि छिपादोहर और हेहेगड़ा स्टेशन आसपास के हजारों लोगों के आवागमन का प्रमुख साधन हैं। यदि इन्हें हटाया गया तो क्षेत्र की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए जनहित को देखते हुए दोनों स्टेशनों को पूर्ववत बनाए रखा जाए। ग्रामीणों की बातें सुनने के बाद सांसद कालीचरण सिंह ने आश्वस्त किया कि आगामी 10 जुलाई को होने वाली रेलवे की बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। यह भी पढ़ें- छिपादोहर व हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन को यथावत रखने की मांग,...