मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन के दक्षिणी हिस्स में स्थित रेलवे सामुदायिक भवन में रविवार को स्टेशन प्रबंधक (योजना) प्रियदर्शी राजीव को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। इसको लेकर हुए सम्मान सह विदाई समारोह में अतिथियों ने प्रियदर्शी की कार्यशैली, समर्पण भाव, प्रशासनिक दक्षता, कर्मचारी प्रबंधन को सराहा। इसकी अध्यक्षता स्टेशन अधीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने की। मौके पर क्षेत्रीय अधिकारी रविशंकर महतो, मनोज कुमार, सतीश चंद्र त्रिवेदी, मनीष कुमार, संजय यादव, कृष्णा कुमार, रत्नेश कुमार, रितेश कुमार, दीपक कुमार, राजन कुमार, अभिषेक कुमार, पिंटू कुमार, सुरेश, केशव आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.