संतकबीरनगर, अप्रैल 20 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। शहर में स्टेशन पुरवा से विधियानी मोड़ तक डेढ़ किमी की दूरी तय करने में आधा घंटा का समय लग जाता है। शहर की यह सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। बरसात में इस सड़क की हालत तो और भी खराब हो जाती है। यह शहर की सबसे महत्वपूर्ण सड़कों में से मानी जाती है और सबसे खस्ताहाल है। इस पर ओवरलोडेड ट्रकों का चलना भी इस सड़क की दुर्दशा का कारण बन गया है।मुखलिसपुर-खलीलाबाद मार्ग से लिंक रोड के रूप में शहर की ओर यह सड़क आती है। यह सड़क सीधे रेलवे स्टेशन आती हैं। इसके पूर्व बैंक चौराहा पर भी यह सड़क पहुंच जाती है। यह भी पढ़ें- फुलबरिया मस्जिद से टेढ़ागाछ काली मंदिर तक सड़क मरम्मत के नाम पर हो रही खानापूर्ति शहर से दक्षिण हिस्से आने वाले अधिकतर लोग इसी सड़क का प्रयोग करते हैं। इसी रास्ते पर दो बड़े विद्यालय...