संभल, अप्रैल 19 -- अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों में लगातार हो रही देरी और लापरवाही के खिलाफ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई सड़कों पर उतर आई। नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय 'अन्नू' के नेतृत्व में व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन कर नाराजगी जताई और जल्द कार्य पूरा न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी। नगर में स्टेशन के अधूरे निर्माण को लेकर लोगों में भारी असंतोष देखा जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने बताया कि स्टेशन के आधुनिकीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए करीब 21 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद कार्य की गति बेहद धीमी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। प्रवेश मार्ग पर अधूरे पिलर और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.