सहरसा, मई 30 -- रसिमरीबख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के माखन टोला वार्ड संख्या 22 से तीन दिन पूर्व रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए 14 वर्षीय किशोर सुजीत कुमार उर्फ गगन कुमार को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। किशोर के सुरक्षित मिलने से परिजनों में खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार श्रवण कुमार का पुत्र सुजीत बीते बुधवार को घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन उस दिन देर शाम तक वापस घर नहीं लौटा। उसके बाद परिजनों द्वारा उसकी खोजबीनशुरू की गयी। पर काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने सिमरी बख्तियारपुर थाना में आवेदन देकर लापता किशोर की बरामदगी की गुहार लगाई।सिमरी बख्तियारपुर पुलिस ने लापता किशोर मामले को गंभीरता से लेते हुए तलाश शुरू की। लगातार छानबीन के बाद शनिवार को किशोर को सिमरीबख्तियारपुर रेलवे स्...