मुजफ्फरपुर, अगस्त 23 -- मुजफ्फरपुर। रेल थाना मुजफ्फरपुर की पुलिस ने रविवार को 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस से 67 लीटर विदेशी शराब जब्त की। इस दौरान पुलिस ने ट्रेन के बेड रोल कर्मी उदय शंकर राय को गिरफ्तार किया। वह खगड़िया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संसरपुर गांव का रहने वाला है।थानेदार इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि दारोगा शंभू कुमार को सूचना मिली कि ट्रेन के कोच एच-वन बोगी में शराब लाई जा रही है। सूचना पर दारोगा ने सिपाही भोला टुडू, दीपक कुमार और आरपीएफ के रुपक सिंह के साथ प्लेटफार्म-1 पर घेराबंदी कर सुबह 09.36 बजे ट्रेन के पहुंचने पर एच-वन बोगी में गेट के पास बैठे व्यक्ति को शक के आधार पर पकड़ा गया। यह भी पढ़ें- गोंदिया एक्सप्रेस से लाखों रुपए की अंग्रेजी शराब जब्त, छपरा जंक्शन पर 151 लीटर शराब बरामद तलाशी लेने पर उसके पास से विभिन...