स्टेशन पर होल्डिंग एरिया, लगातार भंडारा, त्रिनेत्र से नजर, सावन में शिव भक्तों के स्वागत को तैयार काशी
नई दिल्ली, जुलाई 30 -- सावन में शिव भक्तों के स्वागत के लिए भोले की नगर काशी में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर ही नहीं पूरे शहर में इसे लेकर तैयारी की गई है। बाहर से आने वालों के लिए वाराणसी रेलवे स्टेशन पर ही होल्डिंग एरिया बनाया गया है। काशी विश्वनाथ मंदिर के पास बनारस के हृदय स्थल दशाश्वमेध पर लगातार चलने वाला भंडारा शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए शहर को जोन और सेक्टर में बांट कर निगरानी की जा रही है। एआई कैमरों और त्रिनेत्र से सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है। गुरुवार से भले ही सावन की शुरुआत हो गई है लेकिन श्रद्धालु-भक्तों और कांवरियों का रेला दो अगस्त रविवार से उमड़ने की उम्मीद है। तीन अगस्त को सावन का पहला सोमवार है।वाराणसी स्टेशन पर होल्डिंग एरिया रेलवे और सड़क परिवहन निगम ने सावन में आने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.