जमशेदपुर, मई 11 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन के तीन नंबर प्लेटफार्म पर लगभग 5 दिनों पूर्व हाई टेंशन तार की चपेट में आकर जख्मी नाबालिग की सोमवार को एमजीएम अस्पताल के बर्न वार्ड में इलाज के दौरान मौत हो गई। एमजीएम अस्पताल की सूचना पर टाटानगर रेल पुलिस के जवान ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि प्लेटफार्म पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ने के कारण नाबालिग हाई टेंशन तार की चपेट में आया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...