स्टेशन पर सोने का लॉकेट छीना, सीसीटीवी से पकड़ाया
रांची, मई 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। रेलवे सुरक्षा बल ने गुरुवार को ट्रेन में छिनतई करनेवाले आरोपी को पकड़ा। पिछले 26 मई को रांची स्टेशन पर एक यात्री के गले से हनुमान आकृति का सोने का लॉकेट अज्ञात व्यक्ति ने छीन लिया था। इसकी शिकायत आरपीएफ थाना में की गई। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच कर संदिग्ध की पहचान की गई। आरपीएफ पोस्ट रांची, टीओपीबी टीम और सीआईबी की टीम ने संयुक्त रूप स्टेशन में संदिग्ध युवक की घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ा। आरोपी की पहचान बोकारो निवासी ऋतिक मिश्रा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से लॉकेट, काला बटुआ, पैन कार्ड भी बरामद की गई। शिकायतकर्ता अजय सिन्हा ने बरामद सामग्री लॉकेट की पहचान की। इसके बाद आरोपी को जीआरपी को सौंप दिया गया। इस अभियान में पोस्ट निरीक्षक शिशुपाल कुमार, उपनिरीक्षक अश्विनी कुमार, स्टॉफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.