अलीगढ़, मार्च 11 -- अलीगढ़। रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी ने तीन किशोरियों को संदिग्ध परिस्थिति में बैठा पाया। पूछताछ में संतोषजनक जानकारी न देने पर पुलिस ने दो किशोरियों को रेलवे की चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया, जबकि तीसरी किशोरी के स्वजन को सूचना देकर बुला लिया गया है। बुधवार को स्टेशन पर नियमित जांच के दौरान जीआरपी को प्लेटफॉर्म संख्या चार पर दो किशोरियां बैठी मिलीं। पूछताछ में पता चला कि दोनों झारखंड के पलामू जनपद के थाना नौडीहा नया बाजार क्षेत्र की रहने वाली हैं और मगध एक्सप्रेस से अलीगढ़ पहुंची थीं। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या पांच पर भी एक अन्य किशोरी अकेली बैठी मिली, जिसे भी जीआरपी ने अपने साथ थाने ले जाकर पूछताछ की। जीआरपी इंस्पेक्टर संदीप तोमर ने बताया कि तीनों किशोरियां अपने बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही थीं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.