स्टेशन पर लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर के लिए बन रहा रेस्ट रूम
जमशेदपुर, अक्टूबर 2 -- टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर के लिए रेस्ट रूम बनाया जा रहा है, ताकि क्रू लॉबी या रनिंग रूम से आने वाले लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर वहां बैठ सकें। अभी बुकिंग के बाद क्रू लॉबी से आकर रनिंगकर्मी प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार करते थे। इससे ट्रेन मैनेजर और लोको पायलट को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। डीआरएम के निरीक्षण के बाद चक्रधरपुर मंडल के आदेश पर स्टेशन निदेशक और अधीक्षक कक्ष के पीछे महिला और पुरुष रनिंगकर्मियों के लिए क्रू रेस्ट रूम बनाया जा रहा है। स्टेशन पर बनने वाले क्रू रेस्ट रूम को रनिंगकर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा।
क्रू लॉबी की स्थिति मालूम हो कि क्रू लॉबी पहले स्टेशन परिसर में थी, जिसे कीताडीह रोड में शिफ्ट कर दिया गया है। इससे बुकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.