जमशेदपुर, अगस्त 20 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन पर गुरुवार को वन स्टॉप सेंटर के द्वारा एचआईवी एवं सिफलिस जांच का शिविर लगाया गया। इस दौरान रेल कर्मचारी स्टेशन के लाइसेंसी कुली एवं अन्य श्रेणी के कर्मचारी और यात्रियों की वजन ब्लड शुगर और प्रेशर के अलावा अन्य तरह से स्वास्थ्य जांच की भी व्यवस्था थी। जांच टीम के डॉक्टर एसएन कुशवाहा ने बताया कि प्रतिवर्ष टाटानगर स्टेशन पर एचआईवी जांच शिविर संस्था के द्वारा लगाया जाता है। गुरुवार दोपहर तक 70 से ज्यादा लोगों की जांच हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...