स्टेशन पर रेल लाइन पार करने वाले 9 लोग गिरफ्तार
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 27 -- फर्रुखाबाद । रेलवे स्टेशन पर अनाधिकृत रूप से रेल लाइन पार करने वाले 9 लोगों को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभियान के दौरान यात्रियों और स्थानीय लोगों को रेलवे ट्रैक पार न करने तथा सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया। रेलवे पुलिस ने बताया कि स्टेशन परिसर में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद कई लोग जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार करते हुए पकड़े जा रहे हैं। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में हरिओम निवासी तौफीक अमृतपुर, कमलेश निवासी राजा का रामपुर एटा, रामगोपाल निवासी पटियाली कासगंज, सूर्या निवासी जिराऊ कायमगंज, यामीन निवासी गंजडडूवारा कासगंज, मोहम्मद नजीब निवासी गंजडडूवारा कासगंज, रामू निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.