जमशेदपुर, मई 6 -- जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। एक 15 वर्षीय बच्चा रेलवे के ओवरहेड हाई टेंशन तार के संपर्क में आकर बुरी तरह झुलस गया। घटना के समय करंट का झटका इतना जोरदार था कि पूरा स्टेशन परिसर तेज धमाके की आवाज से गूंज उठा।

घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाई टेंशन तार के संपर्क में आते ही एक चिंगारी के साथ तेज आवाज हुई और बच्चा छिटक कर नीचे गिर गया। आवाज सुनते ही प्लेटफार्म पर तैनात आरपीएफ के जवान और रेलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। आरपीएफ के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए झुलसे हुए बच्चे को उठाया और तत्काल टाटानगर रेलवे अस्पताल ले गए।

अस्पताल में इलाज रेलवे अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ...