गाज़ियाबाद, अगस्त 16 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। कांवड़ यात्रा और स्वतंत्रता दिवस के बाद गाजियाबाद स्टेशन पर आगामी रक्षाबंधन पर भी सुरक्षा मजबूत रहेगी। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है। पर्व को लेकर 20 अगस्त के बाद गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है। खासकर लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है। इसे देखते हुए स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। भाई-बहन के रक्षाबंधन पर्व पर बड़ी संख्या में भाई दूर रही अपनी बहनों के पास राखी बंधवाने के लिए जाते हैं। वहीं बहनें भी अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए ट्रेनों से अन्य राज्यों में जाती हैं। यह भी पढ़ें- UP रोडवेज रक्षाबंधन पर बहनों को देगी बड़ा तोहफा, बसों में 3 दिन मुफ्त सफर का ऐलान गाजियाबाद स्टेशन दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख स्टेशनों मे...