जमशेदपुर, मार्च 2 -- जमशेदपुर। होली के यात्रियों की भीड़ पर नियंत्रण के लिए टाटानगर स्टेशन के पोर्टिको में होल्डिंग एरिया बना है, ताकि बिहार के ट्रेनों की समय से पहले आए यात्री बैठ सकें। लेकिन रविवार को एक भी यात्री होल्डिंग एरिया में नहीं बैठे। क्योंकि यहां रोशनी की व्यवस्था नहीं की गई थी। इससे कुर्सियां सजी रह गईं। उम्मीद है कि सोमवार को बक्सर और कटिहार होली स्पेशल समेत अन्य ट्रेनों के यात्रियों की भीड़ उमड़ने पर होल्डिंग एरिया का उपयोग हो। भीड़ के समय यात्रियों को एक साथ प्लेटफॉर्म पर जाने से रोका जाएगा। होल्डिंग एरिया में रेलवे कर्मचारी के साथ आरपीएफ जवान रहेंगे। इससे टिकट देखकर ट्रेन के समय के अनुसार यात्रियों को कतार से प्लेटफॉर्म पर जाने देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.