धनबाद, अप्रैल 24 -- धनबाद स्टेशन पर यात्री सेवाओं में विस्तार और सुधार के मद्देनजर गुरुवार को सर्विस इम्प्रूवमेंट ग्रुप (एसआईजी) ने स्टेशन के चप्पे-चप्पे का निरीक्षण किया। ग्रुप ने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, सिग्नलिंग प्रणाली, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधाओं आदि को देखा। इन सेवाओं में त्रुटि को चिन्हित कर इसे तत्काल सुधारने की बात हुई। 28 अप्रैल को पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय हाजीपुर से जोनल स्तर की एसआईजी की टीम धनबाद स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंच रही है। मुख्यालय की एसआईजी के आने से पहले सभी छोटी खामियों को दूर करने के लिए विभागों ने गुरुवार से ही प्रयास शुरू कर दिए हैं। यह भी पढ़ें- छपरा जंक्शन पर मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री का निरीक्षण निरीक्षण के दौरान सीनियर सीडीओ रणधीर कुमार, एसीएम कोचिंग सुनील कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.