धनबाद, मार्च 15 -- धनबाद। धनबाद स्टेशन पर यात्रियों का मोबाइल चोरी करने के मामले में आरपीएफ ने शनिवार की सुबह एक शातिर को पकड़ा। उसके पास से चोरी का एक मोबाइल भी बरामद किया गया। पकड़ा गया भूली ओपी क्षेत्र मिल्लतगंज गौसिया मस्जिद के पास रहने वाला अरमान आदतन अपराधी है। पिछले साल 23 सितंबर को भी उसे पकड़ कर जेल भेजा गया था। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि धनबाद स्टेशन के उत्तर दिशा में स्थित टिकट काउंटर के पास से आरपीएफ की टीम ने अरमान को पकड़ा। उसने बताया कि उसने टिकट काउंटर के पास सोए हुए एक यात्री का मोबाइल चुराया है। जांच में पता चला कि चोरी का मोबाइल झरिया कतरास मोड़ सिंह नगर निवासी अभिषेक कुमार शर्मा का है। आरपीएफ ने अभिषेक को मोबाइल जब्ती के संबंध में जानकारी दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.