जमशेदपुर, मार्च 10 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन पर यात्री की मोबाइल चोरी करने के आरोप में चक्रधरपुर मंडल आरपीएफ की उड़नदस्ता टीम के जवानों ने दुर्ग निवासी रवि कुमार साहू को रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी के पास से मोबाइल बरामद होने पर आरपीएफ ने उसे पूछताछ के बाद टाटानगर रेल पुलिस के सुपुर्द किया और चोरी का मामला भी दर्ज कराया। इधर, मंगलवार को रेल थाना में पूछताछ में रवि कुमार साहू से कई घटनाओं की जानकारी मिली है। रेल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.