स्टेशन पर यात्रियों को हैंडहेल्ड मशीन से मिलेगी टिकट
जमशेदपुर, अक्टूबर 3 -- टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों को जनरल टिकट के लिए काउंटर पर कतार नहीं लगानी पड़ेगी। दक्षिण पूर्व जोन चक्रधरपुर मंडल के टाटानगर, राउरकेला और झारसुगुड़ा स्टेशन पर हैंडहेल्ड मशीन से टिकट देने की तैयारी में है। यात्रियों को टिकट देने के लिए चक्रधरपुर मंडल सात हैंडहेल्ड सहायकों को कमीशन के आधार पर नियुक्त करेगा। इसमें टाटानगर के लिए तीन तथा राउरकेला और झारसुगुड़ा के लिए दो-दो सहायक होंगे, ताकि यात्रियों को 24 घंटे स्टेशन पर चलते-फिरते टिकट मिल सके। नई सुविधा का ट्रायल सफल होने पर रेलवे इसे मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी लागू करेगा। हैंडहेल्ड मशीन से टिकट मिलने से हड़बड़ी में स्टेशन आकर ट्रेन पर सवार होने वाले यात्रियों को जुर्माने से बचने के साथ समय की भी बचत होगी। वहीं, रेलवे को काउंटर की भीड़ नियंत्रित करने में भी सहूलियत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.