लखीसराय, मार्च 12 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। लखीसराय और किऊल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर धूप और बारिश के मौसम में ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों के लिए न तो बैठने की समुचित व्यवस्था है और न ही पर्याप्त छांव उपलब्ध है। ऐसे में यात्रियों को खुले आसमान के नीचे ही घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। होली पर्व मनाने के लिए अपने घर आए बड़ी संख्या में मजदूर और कामगार अब फिर से रोजी-रोटी के लिए दूसरे प्रदेशों की ओर लौटने लगे हैं। इस दौरान स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ गई है। लेकिन स्टेशन परिसर में यात्रियों के बैठने और ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन पर मौजूद यात्री रंजीत कुमार, जो बंगाल जा रहे थे ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.