स्टेशन पर मौत को दावत, सीट की होड़ में पटरियां नाप रहे यात्री
लखीसराय, मई 18 -- मनोज कुमार, लखीसराय लखीसराय रेलवे स्टेशन पर इन दिनों सफर के नाम पर मौत का खेल चल रहा है। ट्रेनों में महज एक सीट सुरक्षित करने की अंधी होड़ में रेल यात्री अपनी जान की परवाह किए बगैर सुरक्षा नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। रोजाना सैकड़ों यात्री फुट ओवरब्रिज का इस्तेमाल करने के बजाय सीधे रेल पटरियों को पार कर रॉन्ग साइड से ट्रेनों में चढ़ने की आत्मघाती कोशिश करते दिख रहे हैं। सबसे गंभीर बात यह है कि इस जानलेवा लापरवाही पर रेल प्रशासन और रेल पुलिस पूरी तरह मूकदर्शक बनी हुई है। लखीसराय स्टेशन एक व्यस्त रेलखंड का हिस्सा है जहां से चौबीसो घंटे तेज रफ्तार एक्सप्रेस और मालगाड़ियां गुजरती हैं। जैसे ही कोई पैसेंजर या एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आकर रुकती है वैसे ही स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल बन जाता है।ट्रेन के रुकने से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.