स्टेशन पर मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार
हरदोई, जुलाई 11 -- हरदोई। जीआरपी ने हरदोई रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी की घटना का कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से करीब 10 हजार रुपये कीमत का चोरी हुआ मोबाइल भी बरामद हुआ। सुरसा क्षेत्र के बिराहिमपुर निवासी रामलखन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए प्लेटफॉर्म संख्या-1 के पूर्वी छोर से बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के पिपरी नेवादा निवासी सुनील को गिरफ्तार किया गया। बरामद मोबाइल की पहचान शिकायतकर्ता के फोन के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Buxar News: चोरी की मोबाइल के साथ दो युवक हुये गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Agra News: जीआरपी कैंट ने शातिर मोबाइल चोर दबोचा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.