शाहजहांपुर, मई 5 -- शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर मारपीट और बदसलूकी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से नाराज एक महिला मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सामने बीच सड़क पर लेट गई। इससे करीब आधे घंटे तक कचहरी रोड पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझाकर वहां से हटवाया। खुटार थाना क्षेत्र के इटावा गांव निवासी अनीता ने आरोप लगाया कि वह रेलवे स्टेशन पर छोटे-मोटे सामान बेचकर अपना जीवनयापन करती हैं। मंगलवार को वह स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पॉलिथीन बेच रही थीं। इसी दौरान वहां मौजूद एक महिला वेंडर ने उनके साथ अभद्रता की और तीन-चार थप्पड़ मार दिए। आरोप है कि विरोध करने पर उसे धक्का देकर पटरी की ओर गिराने का प्रयास भी किया गया। अनीता का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने मौके पर मौजूद जीआरपी और रेलवे अधिकारियों से शिक...