लखीसराय, फरवरी 24 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। लखीसराय रेलवे स्टेशन परिसर में देसी महुआ शराब की तस्करी के खिलाफ यातायात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्लेटफॉर्म संख्या-2 के नीचे से दो बड़े बैग में महुआ शराब ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई यातायात डीएसपी अजय कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसमें यातायात प्रभारी अमित कुमार एवं लिपिक रजनीश कुमार शामिल रहे। जानकारी के अनुसार, एक युवक दौड़ते हुए यातायात प्रभारी के पास पहुंचा और सूचना दी कि चार-पांच युवक प्लेटफॉर्म के नीचे शराब लेकर खड़े हैं। सूचना के सत्यापन के बाद तत्काल इसकी जानकारी यातायात डीएसपी अजय कुमार को दी गई। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवकों को खदेड़ा। इस दौरान तीन युवक मौके से फरार हो गए, जबकि एक युवक को दो बड़े बैग में भरी महुआ शराब के साथ पकड़ लिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.