स्टेशन पर महिला सैन्य अफसर से कैब ड्राइवर ने की छेड़छाड़, लोगों ने पिटाई कर पुलिस के हवाले किया
नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- यूपी की राजधानी लखनऊ से शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां चारबाग रेलवे स्टेशन पर महिला सैन्य अफसर से कैब ड्राइवर ने छेड़छाड़ की। छेड़छाड़ के आरोप में कैब चालक को लोगों ने पकड़कर पीट दिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी कैब ड्राइवर को हिरासत में लेकर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। आरोपी कैब ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है। एक सैन्य महिला अधिकारी अपने पति के साथ ट्रेन से लखनऊ चारबाग स्टेशन पहुंची थीं। प्लेटफार्म छह और सात के बीच बने पुल के आगे बाराबंकी के रामनगर निवासी कैब चालक सआदत अली उनके पास पहुंचा। आरोप है कि चालक ने महिला सैन्य अफसर की ओर आपत्तिजनक इशारा किया। इस पर उनके पति ने चालक को पकड़ लिया। आरोपी के भागने की आशंका में सैन्य अधिकारी ने उसे नीचे गिराकर पकड़ लिया और पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.