बलरामपुर, मई 6 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर से गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को इन दिनों दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गोंडा-बलरामपुर रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित हो गया है, जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रेलवे की ओर से गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इसके चलते इंटरसिटी, गोमतीनगर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। इस रूट पर रोजाना करीब 11 ट्रेनें संचालित होती हैं, जिनमें लंबी दूरी और पैसेंजर ट्रेनें भी शामिल हैं। स्थिति यह है कि कई ट्रेनें अब आनंदनगर स्टेशन तक ही सीमित कर दी गई हैं। ऐसे में बलरामपुर से गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को बीच रास्ते में उतरकर बस या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे यात्रा समय बढ़ने के साथ ही अतिरिक्...