नई दिल्ली, मार्च 15 -- -नई दिल्ली स्टेशन पर रेलवे अधिकारी दूरसंचार विभाग के साथ मिलकर करेंगे अध्ययन, बनाई गई कमेटी नई दिल्ली अमित झा राजधानी के सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशन नई दिल्ली पर भीड़ नियंत्रित करने के लिए रेलवे द्वारा दूरसंचार विभाग की मदद से डिजिटल ट्वीन साफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाएगा। इस तकनीक के माध्यम से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आने एवं जाने वाली भीड़ का पूरा अध्ययन होगा और उसके अनुसार भविष्य में आगमन और प्रस्थान को लेकर योजना बनाई जाएगी। इसके लिए दूसरंचार विभाग के डीडीजी असित काद्यान (डिजिटल ट्वीन विभाग) की अध्यक्षता में रेलवे एवं दूरसंचार विभाग अधिकारियों का एक संयुक्त कार्य समूह गठित किया गया है।जानकारी के अनुसार नई दिल्ली राजधानी का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है। यहां से प्रतिदिन लगभग 300 से अधिक गाड़ियां परिचालित की जाती है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.