मोतिहारी, दिसम्बर 25 -- मोतिहारी। स्टेशन पर गुरुवार को आरपीएफ के जवानों को नाबालिग बच्चा भटकता हुआ मिला। आरपीएफ के राकेश कुमार ने दल-बल के साथ प्लेटफॉर्म नंबर एक पर गश्ती के दौरान सुबह करीब 10.45 बजे नाबालिग बच्चा को पकड़ा। रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन के केस वर्कर राम कुमार के समक्ष पूछताछ में बच्चे की पहचान सीतामढ़ी निवासी सोनू महतो के पुत्र पवन कुमार, उम्र-12 वर्ष के रूप में की गयी। उक्त बच्चे को उचित देखभाल के लिए रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन बापूधाम मोतिहारी को अग्रेतर कार्रवाई के लिए सुपुर्द किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.