मुंगेर, मई 7 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सतर्कता और मानवीय पहल एक बार फिर सामने आई है। आरपीएफ पोस्ट जमालपुर की टीम ने स्टेशन परिसर में भटक रहे एक 9 वर्षीय बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) मुंगेर के सुपुर्द कर दिया। यह भी पढ़ें- जननायक एक्सप्रेस से मुक्त बाल श्रमिक भेजे शाहजहांपुर राजकीय बालगृहबच्चे की पहचान इस बावत सब इंस्पेक्टर जेआर मीणा ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे आरपीएफ पोस्ट जमालपुर के एएसआई संतोष कुमार सिंह अपने स्टाफ के साथ प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर नियमित गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान एक नाबालिग बच्चा संदिग्ध स्थिति में अकेले प्लेटफॉर्म पर घूमता दिखाई दिया। बच्चे को रोककर पूछताछ की तो उसने अपना नाम अमरनाथ झा (9 वर्ष), पिता राकेश झा, निवासी कसबा, था...