मुरादाबाद, अप्रैल 14 -- मुरादाबाद जंक्शन पर मंगलवार को किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 261 मामलों में एक लाख 33 हजार रुपये का रेल राजस्व अर्जित किया गया। वहीं बिना टिकट के 119 यात्री पकड़े गए। सीआईटी भावेश शर्मा व विजयंत शर्मा के नेतृत्व में 13 टिकट चेकिंग स्टाफ ने सुरक्षा बल के साथ टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 19 ट्रेनें चेक कीं। बिना टिकट यात्रा के 119 मामलों से 67,180 रुपये, अनियमित यात्रा के 141 केस से 66,520 रुपये व धूम्रपान के मामले में 150 रुपये वसूल किए गए। कुल 261 केस के एक लाख तैंतीस हजार आठ सौ पचास रुपये का रेल राजस्व अर्जित किया गया। यह भी पढ़ें- 252 बेटिकट यात्रियों से वसूला गया 68145 रुपए जुर्माना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...