भदोही, मार्च 29 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर लोकल पानी का बड़ा खेल शुरू हो गया है। खुलेआम ट्रेनों में संदिग्ध गुणवत्ता का पानी पहुंचाया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग मूकदर्शक बना हुआ हैं। इसे लेकर यात्रियों में रोष है। बता दें कि गत माह में रेलवे स्टेशन पर गुणवत्ता वाला पानी बेचने के मामले में कार्रवाई हुई थी। बड़े पैमाने पर बोतल बंद पानी बरामद होने पर कार्रवाई की गई थी। कुछ दिनों तक मामला ठंडा था। इधर बीच, एक बार फिर पानी बेचने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे यात्रियों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। साथ ही जेब ढीली हो रही है, सो अलग से। स्टेशन के ठीक सामने सुरक्षा दीवार के एक हिस्से को तोड़कर अवैध रास्ता बना लिया गया है। जिसके जरिए लोकल पानी की सप्लाई सीधे प्लेटफॉर्म तक पहुंचाई जाती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.